क्षेत्रीय केंद्र, भा.कृ.अनु.प-केंद्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसन्धान संस्थान, बैंगलोर में राजभाषा अधिनियम एवं नियम पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन
|
19th September, 2025
क्षेत्रीय केंद्र, भा.कृ.अनु.प-केंद्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसन्धान संस्थान, बैंगलोर में राजभाषा अधिनियम एवं नियम पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन
हिंदी सप्ताह समारोह के अंतर्गत, भा.कृ.अनु.प-केंद्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसन्धान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र -बैंगलोर में 19 सितंबर 2025 को इस संस्थान के निदेशक डॉ. बि. के. दास के मार्गदर्शन में "राजभाषा अधिनियम एवं नियम" पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन हुआ। बैंगलोर क्षेत्रीय केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एल. एन. मूर्ति ने सभा को संबोधित किया और कार्यालय में हिंदी भाषा के प्रयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर, भा.कृ.अनु.प-भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बैंगलोर के राजभाषा उप निदेशक श्री आशुतोष कुमार तिवारी ने हिंदी भाषा के महत्व और अनुसंधान एवं प्रशासनिक कार्यों में हिंदी भाषा के प्रयोग पर विस्तार से व्याख्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों को हिंदी के नियमों और अधिनियम से अवगत कराया। उन्होंने राजभाषा अधिनियम 1963 और उसकी विभिन्न धाराओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में भा.कृ.अनु.प-केंद्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसन्धान संस्थान और भा.कृ.अनु.प-केंद्रीय मीठा जल मत्स्य पालन संस्थान के वैज्ञानिक, प्रशासनिक और तकनीकी के कुल 20 कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. जेसना पी. के., डॉ. सोनालिका साहू, श्रीमती सुमित्रा देवी, एस., और श्री गौरव कुमार ने किया।

