संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र कोच्चि द्वारा एलमकुन्नपुझा में जलवायु संबंधित मत्स्य पालन की एक पहल की गई

संस्थान के कोच्चि केंद्र ने 9 दिसंबर 2021 को एनआईसीआरए के तहत उठाए गए जलवायु संबंधित मत्स्य पालन कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में एलमकुन्नापुझा में वेम्बनाड झील से जुड़े कल्चर आधारित मत्स्य पालन प्रतिष्ठानों में पर्ल स्पॉट के 6000 बीजों का स्टॉक किया गया। स्टॉकिंग कार्यक्रम का उद्घाटन श्री सिनोज कुमार, उपाध्यक्ष, एझुपुन्ना ग्राम पंचायत और श्री जॉय के.जे, वार्ड सदस्य की उपस्थिति में किया गया और इसमें क्षेत्र के मछली किसानों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में आर्द्रभूमि से जुड़े किसानों को निरंतर आजीविका के लिए स्टॉकिंग और उत्पादन के रणनीतियों की परिकल्पना की गई। यह रणनीति एक साल के लिए जलवायु परिवर्तन के परिदृश्य में पर्लस्पॉट के प्रजनन और आहार विविधताओं का आकलन सुनिश्चित करती है। आंशिक पालन अप्रैल 2022 तक निर्धारित है, जिससे लगभग 1.5 टन उपज 4.5 लाख की कमाई होगी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डॉ.थंकम थेरेसा पॉल, वैज्ञानिक , एल्बिन अल्बर्ट सी, वाईपी और श्री पी.वी.शाजिल (तकनीशियन) ने आवश्यक व्यवस्था की।

  

  



18/12/21 को अद्यतन किया गया


यह वेबसाइट भाकृअनुप-केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन से सम्बंधित है। कॉपीराइट @ 2010 आईसीएआर, यह वेबसाइट 2017 से कृषि ज्ञान प्रबंधन इकाई द्वारा विकसित और अनुरक्षित है।
अंतिम बार 18/12/21 को अद्यतन किया गया