सिफरी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 'किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी' पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन।
26 अप्रैल, 2022
भाकृअनुप-केंद्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी) ने मुख्यालय, बैरकपुर में दिनांक 25 अप्रैल, 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत (25 से 30 अप्रैल, 2022 तक) 'किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी' पर 129 छात्रों और 21 किसानों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सजावटी मत्स्य पालन और मछली के पोषण गुणों पर प्रकाश डालना है।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' को जन भागीदारी उत्सव के रूप में मनाने के लिए विभिन्न किसान केंद्रित अभियान, कार्यशाला, कार्यक्रम, सेमिनार, वेबिनार आदि के आयोजन के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। इस दिशा में सिफरी ने युवाओं में मछली पालन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए छात्रों और किसानों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियाण देश के उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा जिनमें इस उद्देश्य को पूरा करने की असीम क्षमता और दक्षता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मछली के पोषण गुणों के महत्व पर मछुआरों/मछली किसानों में जागरूकता पैदा की गई जिसमें मात्स्यिकी महाविद्यालय, राहा, असम के लगभग 23 छात्र और सुरेंद्रनाथ कॉलेज, बैरकपुर के 55 छात्र शामिल हुए।

संस्थान के निदेशक, डॉ बि के दास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अपने संबोधन में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लिए माननीय प्रधानमंत्री के 'भारत 2.0' के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए 'किसान भागीदारी, प्राथमिक हमारी' अभियान के आयोजन के महत्व पर अपना विचार व्यक्त किया। प्रश्नोत्तरी अभियान का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।




यह वेबसाइट भाकृअनुप-केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन से सम्बंधित है। कॉपीराइट @ 2010 आईसीएआर, यह वेबसाइट 2017 से कृषि ज्ञान प्रबंधन इकाई द्वारा विकसित और अनुरक्षित है।
अंतिम बार 26/04/22 को अद्यतन किया गया