असम के डिब्रूगढ़ जिले के आर्द्रभूमि मछुआरों में सिफरी केजग्रो फ़ीड और सिफरी एचडीपीई पेन का वितरण
24 जून, 2022
भाकृअनुप-केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी) के क्षेत्रीय केंद्र, गुवाहाटी ने मत्स्य विकास कार्यालय, डिब्रूगढ़, असम सरकार के सहयोग से दिनांक 24 जून, 2022 को आर्द्रभूमि मछुआरों के उन्नयन के लिए मछली फ़ीड और पेन वितरण किया। यह कार्यक्रम जिला मत्स्य विकास कार्यालय, डिब्रूगढ़, असम में आयोजित किया गया जिसमें कुल 10 टन सिफरी केजग्रो फ़ीड और 10 सिफरी एचडीपीई पेन डिब्रूगढ़ जिले के पांच आर्द्रभूमि के मछुआरों को दिए गए। कार्यक्रम का आयोजन सिफरी के निदेशक, डॉ बि के दास और गुवाहाटी केंद्र प्रमुख (कार्यवाहक), डॉ बी के भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. सिमंकु बोरा, वैज्ञानिक ने अतिथियो और प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्य के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र के मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में सिफरी की गतिविधियां और संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न तकनीकों जैसे पिंजरे और पेन में मछली पालन और सिफरी केजग्रो फीड पर भी प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में श्री तीर्थनाथ हजारिका, निदेशक, मत्स्य विभाग, डिब्रूगढ़, असम सरकार ने अन्तर्स्थलीय मत्स्य पालन के लिए प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना से मछुआरों को होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने असम मत्स्य विभाग द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों और कल्याणकारी योजनाएं के बारे में संक्षेप में बताया और लोगों से बील मत्स्य पालन की संभावित क्षमता का उपयोग करने के लिए वैज्ञानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में श्री तीर्थनाथ हजारिका, निदेशक, मत्स्य विभाग, डिब्रूगढ़, असम सरकार के साथ श्री चक्रपानी पेगू, मत्स्य विकास अधिकारी; सुश्री परिष्मिता हांडीक, मत्स्य विकास अधिकारी और जिला मत्स्य विकास कार्यालय, डिब्रूगढ़ के कई अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में कुल 30 मछुआरे उपस्थित थे ।





यह वेबसाइट भाकृअनुप-केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन से सम्बंधित है। कॉपीराइट @ 2010 आईसीएआर, यह वेबसाइट 2017 से कृषि ज्ञान प्रबंधन इकाई द्वारा विकसित और अनुरक्षित है।
अंतिम बार1 29/06/22 को अद्यतन किया गया